पहली बार दुनिया ने देखा राम दरबार! प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

यूपी:गंगा दशहरा 5 जून 2025 को अयोध्या में इतिहास रच दिया गया, जब पहली बार श्रीराम जन्मभूमि स्थित भव्य राम मंदिर में ‘राम दरबार’ की झलक दुनिया के सामने आई। इस अवसर पर सात अन्य मंदिरों सहित राम दरबार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा हुई। पूरी प्रक्रिया का भव्य लाइव प्रसारण किया गया, जिसे दुनिया भर के श्रद्धालुओं ने टेलीविज़न, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से देखा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस शुभ अवसर पर मौजूद रहे। काशी और अयोध्या के 101 आचार्यों ने वैदिक मंत्रों और यज्ञ के साथ यह अनुष्ठान संपन्न कराया। सुबह 6:30 बजे से आरंभ हुआ यह आयोजन वैदिक ऊर्जा से सराबोर वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें रामलला के साथ उनके पूरे दरबार के भी दर्शन संभव हुए। यह दिन भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण बन गया।
Author: Soron Live 24

