कासगंज जनपद में खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

जनपद में खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

कासगंज।जनपद में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेधा रूपम के अनुमोदन उपरांत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कासगंज सूर्य प्रताप सिंह ने अलग अलग विकास क्षेत्रों में लंबे समय से कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में मंगलवार देर शाम परिवर्तन किया है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चौधरी को विकास खंड अमांपुर से पटियाली भेजा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी आरती को गंजडुंडवारा से ब्लॉक सहावर, सुरेन्द्र सिंह अहिरवार को कासगंज से अमांपुर ब्लॉक, शशिकांत को पटियाली से गंजडुंडवारा एवं नगर क्षेत्र गंजडुंडवारा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी रामरूप को सहावर से सोरों एवं नगर क्षेत्र सोरों, राजकुमार को सिढ़पुरा से कासगंज एवं नगर क्षेत्र कासगंज तथा प्रीति गोयल को सोरों ब्लॉक से सिढ़पुरा ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है। बीएसए ने संबंधित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन आवंटित विकास खंड में पदभार ग्रहण कर आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *