ईद पर कुर्बानी के अवशिष्ट निर्धारित गड्ढों में डालने की सोरों ईदगाह इंतजामियां कमेटी ने की अपील

ईद पर कुर्बानी के अवशिष्ट निर्धारित गड्ढों में डालने की सोरों ईदगाह इंतजामियां कमेटी ने की अपील

 

कासगंज: 7 जून को ईद उल अजहा का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा! ईद की तैयारियां जोर-जोर से चल रही है! सोरों कस्बा की ईदगाह इंतजामिया कमेटी के सेक्रेटरी कमल हसन रहमानी ने मुस्लिम समाज के लोगों से पत्र जारी कर अपील की है की ईद के दिन कुर्बानी के अवशिष्ट निर्धारित गड्ढों में ही डालने तथा सड़कों नालियों में ना डालें जिससे किसी को परेशानी ना हो और किसी की भावनाएं आहत न हो। वहीं उन्होंने बताया की ईद उल अजहा 7 जून को होना निश्चित हुआ है सोरों के होडल पुर स्थित ईदगाह पर ईद उल अजहा की नमाज 7 जून 2025 को सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी। जामा मस्जिद सोरों के पेश इमाम हर वर्ष की बात जुलूस के रूप में ईदगाह जाएंगे और ईद उल अजहा की नमाज हाफिज ओवैस बरकाती द्वारा अदा कराई जाएगी।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *