सिपाही सौरभ की हत्या के बाद से नाहल गांव में चारों तरफ सन्नाटा,अब तक 57 गिरफ्तार,4 का हाफ एनकाउंटर

सिपाही सौरभ की हत्या के बाद से नाहल गांव में चारों तरफ सन्नाटा,अब तक 57 गिरफ्तार,4 का हाफ एनकाउंटर

गाजियाबाद।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मासूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में सिपाही सौरभ की हत्या के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।इस हत्याकांड में शामिल बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दिन-रात एक कर दिया है।अब तक 57 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 4 को हाफ एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया।नाहल गांव में खौफ का ऐसा आलम है कि लोग घरों में ताला जड़कर फरार हो गए हैं।नाहल गांव में चारों तरफ सन्नाटा है।

ये है सिपाही सौरभ की शहादत का पूरा मामला

25 मई को नोएडा पुलिस शातिर बदमाश कादिर को पकड़ने के लिए गाजियाबाद जिले के मासूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव पहुंची थी।बदमाश कादिर ने चंद मिनटों में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा कर ली।भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया।कादिर को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की,जिसमें सिपाही सौरभ कुमार शहीद हो गए,कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। बदमाश कादिर को पकड़ने आई पुलिस टीम पर पथराव और एक सिपाही सौरभ की हत्या ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ छेड़ी जंग

सिपाही सौरभ कुमार हत्याकांड के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ जबरदस्त जंग छेड़ दी।पुलिस ने बदमाश आदिल, अब्दुल,इलियास और अबरार को हाफ एनकाउंटर के बाद पकड़ा।ये गोली लगने से अब लंगड़ाते हुए जेल की सैर करेंगे। इसके अलावा पुलिस ने छापेमारी कर 11 और आरोपियों को धर दबोचा।हंगामा और पथराव के आरोप में 42 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। कुल मिलाकर अब तक 57 लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि कई बदमाश अभी भी फरार हैं।

नाहल गांव में दहशत,पलायन का मंजर

नाहल गांव की आबादी लगभग 40 हजार है।नाहल गांव में पुलिस की कार्रवाई से सन्नाटा है।गिरफ्तारी के डर से गांव के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं।ज्यादातर घरों में ताले लटक रहे हैं,सड़कों पर सन्नाटा है।पूरे गांव में दहशत का माहौल है,लोग पुलिस की कार्रवाई से सहमे हुए हैं।पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि सिपाही सौरभ हत्याकांड में शामिल किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *