
कासगंज:रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान को लेकर एक संगोष्ठी सोरों बरात घर नगर पालिका परिषद में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि- भाजपा प्रदेश मंत्री/जिला प्रभारी कासगंज पूनम बजाज,मुख्य वक्ता मिथलेश राणा प्रवक्ता के.ए.पी जी कॉलेज, विशिष्ट अतिथि अनीता उपाध्याय,कैलाश चंद्र मिश्रा, सम्माननीय अतिथि में रामगोविन्द महेरे आदित्य कांकोरिया उपस्थित थे। संगोष्ठी की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने की।
मंडल अध्यक्ष आदित्य कांकोरिया द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जीवन परिचय की प्रस्तावना पढ़ने के बाद संगोष्ठी में बोलते हुए प्रदेश मंत्री बजाज ने बताया कि लोक माता अहिल्या बाईं होल्कर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बँधवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए-काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित किया, भूखों के लिए अन्नसत्र (अन्न क्षेत्र) खोले, प्यासों के लिए प्याऊ बिठलाईं, मन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के मनन-चिन्तन और प्रवचन हेतु की।
मुख्य वक्ता मिथलेश राणा ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया और महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन पर्यंत प्रयत्न किया। उन्होंने महिलाओ को आगे बढ़ाने के लिए विशेष योगदान दिये।
तत्पश्चात रामेश्वर दयाल महेरे ने सफाई सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए एवं सभी आगंतुक का आभार व्यक्त किया।
संगोष्ठी में नानकचंद गुप्ता, संपूर्णानंद भारद्वाज,सतीश चौधरी, आशुतोश त्रिवेदी,भरत त्रिवेदी,अरविंद तिवारी,मनीष शर्मा, कृष्णकांत वशिष्ठ,रविन्द्र ब्रह्मचारी, राहुल शर्मा,विशाल पाठक,राहुल पचौरी,अतुल मिश्रा,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

