अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान  बिलराम नगर पंचायत मे हुआ कार्यक्रम

अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान  बिलराम नगर पंचायत मे हुआ कार्यक्रम

कासगंज। अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत गुरुबार को नगर पंचायत बिलराम में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अतिथियों ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। महिला उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाएं भी बताईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू , कार्यक्रम अध्यक्ष बिलराम नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी और मुख्य वक्ता विजय लक्ष्मी कश्यप ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। मुख्य अतिथि कौशल साहू ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने सदैव सनातन और राष्ट्र के प्रति जागरूकता के साथ समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया। महिलाएं अपने वोटों की ताकत से राजनीतिक बदलाव लाईं। सरकार ने भी महिला सशक्तिकरण के लिए मजबूती से कार्य किया। बिलराम नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। मुख्य वक्ता विजय लक्ष्मी कश्यप ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। मंचा सीन डीएस पाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कांत ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।कार्यक्रम संयोजक ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान
स्वक्षता अभियान मे सराहनीय भूमिका निभाने बाले पांच सफाई कर्मियों को प्रशस्थि पत्र भी बांटे गए।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *