दिव्यांग समिति ने दिव्यांग जनों के हितों में चार सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा

कासगंज: श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति के पदाधिकारीयों ने दिव्यांग जनों के हित में चार सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा। श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय के नेतृत्व में कासगंज जिलाधिकारी कार्यालय पर दिव्यांग जनों के हितों में लंबित मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा जिसमें मांग की गई है। 1 सुगम्य भारत अभियान के दृष्टिगत रखते हुए विकास भवन कासगंज के द्वितीय एवं तृतीय तल के कार्यालय में दिव्यांग एवं वृद्ध जनों को सुगमता पूर्वक आवागमन हेतु लगी लिफ्ट को तत्काल प्रभाव से सही कराया जाना जो कि पिछले कई महाशय खराब पड़ी है। 2 शासन के आदेश अनुसार जिला स्तर पर दिव्यांगजन कल्याण अर्थ आयोजित होने वाली दिव्यांग बंधु बैठक जिला दिव्यांग समिति यूं डी आई डी कार्ड बैठक आयोजित कराए जाने के संबंध में।3 प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांग जनों को लाभान्वित किए जाने के उद्देश्य से समिति कार्यालय द्वारा आवेदन पत्रों की संलग्न सूची की पत्र एवं अपात्र जांच कारण सहित उपलब्ध कराए जाने की उठाई मांग। 4 कार्यालय निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा डीएम कार्यालय को प्रेषित एक महत्वपूर्ण पत्र संख्या C 6091 2023 24 दिनांक 16/2/2024 संबंधित पत्र पर कार्रवाई यथाशीघ्र कराने एवं समिति कार्यालय को अवगत कराई जाने की उठाई मांग। ज्ञापन के दौरान अध्यक्ष कुलदीप निर्भय,विनोद उपाध्याय,ज्ञान देवी सरस्वती,नन्नू नवीन आदि लोग उपस्थित रहे।।
शिकायत पर डीएम ने तत्काल किया खराब लिफ्ट का निरीक्षण
दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की खराब लिफ्ट शिकायत पर डीएम डीएम मेधा रूपम ने किया निरीक्षण तत्काल लिफ्ट सही कराए जाने एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
Author: Soron Live 24

