घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा 25,000 रुपए का इनाम! जानें यूपी सरकार की नई योजना

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई “राहवीर योजना” को उत्तर प्रदेश में लागू कर दिया गया है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने पर मददगार को 25,000 रुपए का इनाम मिलेगा। यह योजना लखनऊ सहित पूरे यूपी में शुरू हो चुकी है। पहले यह इनाम राशि 5,000 रुपए थी, जिसे बढ़ाकर अब 25,000 रुपए कर दिया गया है। घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने पर मददगार को पुलिस और कलेक्टर से प्रमाण पत्र भी मिलेगा और यह राशि सीधे उसके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
#Lucknow #UttarPradesh #RahveerScheme #UPNews #AccidentHelpReward #GoldenHourSave #UPGovernment #RoadSafety #PMModi #IndiaNews
Author: Soron Live 24

