वीएचपी बजरंग दल ने एन एच हाईवे पर अंडर पास बनाने की मांग की

 

कासगंज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर अंडर पास बनाने की मांग को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया है कि सोरों जी सूकरक्षेत्र तीर्थ की पौराणिक और प्राचीन पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर NH530-B के निर्माण से दो स्थानों पर अवरोध उत्पन्न हो रहा है। बजरंग दल जिला सह संयोजक गोविंद महेरे ने तीर्थनगरी सोरों पंचकोसी परिक्रमा में संपूर्ण देश भर से लाखों लाखों लोग प्रतिवर्ष परिक्रमा के लिए आते हैं। यह मार्ग लोगों की आस्था और धार्मिक महत्व से जुड़ा हुआ है। उसे मार्ग पर मिट्टी डालकर दो स्थानों पर उसे बंद किया जा रहा है जिससे परिक्रमा और श्रद्धालुओं को बहुत मुसीबत खड़ी हो जाएगी।
उक्त मार्ग पर ओवर ब्रिज या अंडरपास बनवाने की व्यवस्था करने मांग है ताकि सैकड़ो वर्षों से लगने वाली धार्मिक महत्व की परिक्रमा का मार्ग अवरुद्ध न हो। आशा है आप इस धार्मिक महत्व के प्रकरण पर शीघ्र निर्णय लेकर रोड निर्माण करने वाली संस्था को आवश्यक दे। विश्व हिंदु परिशद व बजरंग दल गोविन्द महेरे जिला सह सयोजक बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मौर्य जी सुधांशु भारद्वाज यश महेरे विजय माथुर ओमेंद्र यादव गोलू रावत आकाश गोस्वामी सुधांशु महेरे लब तिवारी माधब पसनावत जीतू मौर्य आशु बर्मा संदीप शर्मा निक्की निर्भय नन्ने कश्यप अतुल कुमार अमन कश्यप रचित मौर्य सर्वेश पाटकर भोले गोस्वामी दरवेश सैनी ज्ञापन देने में आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *