आदितीर्थ शूकरक्षेत्र धाम, सोरों जी की अपरा एकादशी पर श्रद्धालुओं ने लगाई पंचकोशी परिक्रमा

कासगंज यूपी:शूकर क्षेत्र धाम, सोरों जी पंचकोशीय परिक्रमा अपरा एकादशी को भगवान वाराह मंदिर से हर की पौड़ी गंगा जी में स्नान कर भगवान वराह का पूजन अर्चन करने के उपरांत शूकर क्षेत्र पंचकोशीय परिक्रमा प्रारंभ हुई तथा मोहिनी
एकादशी के अवसर पर आदितीर्थ शूकरक्षेत्र धाम, सोरों जी में आयोजित परिक्रमा में एटा कासगंज अवागढ़ बदायूं कासगंज सहसवान सहित क्षेत्र के अधिकांश ग्रामों से बुजुर्ग माताएं बहने बच्चों के साथ श्रद्धालुओं ने भाग लिया परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थलों पर पूजा-अर्चना की और प्रसादी वितरित की। और अपनी श्रद्धा और भक्ति कर भगवान वराह मां गंगा का आशीर्वाद लिया। शूकर क्षेत्र समाज सेवा समिति संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक / अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने बताया – शूकर क्षेत्र धाम, सोरों जी की पंचकोशीय परिक्रमा प्रत्येक एकादशी को भगवान वराह मंदिर से प्रारंभ होती है होकर श्री गंगा जी की परिक्रमा करते हुए सूर्यकुंड, दूधेश्वर, साध्वी रत्नावली समाधि स्थल होते हुए बटुक भैरव मंदिर जयदेवी पीठ होते हुए ग्राम देवी मंदिर गोस्वामी तुलसीदास जन्म स्थान मंदिर होते हुए 84 घंटे वाली मां पर प्रस्थान किया उसके बाद शेडू नगरा होते हुए बाक्षरू महाराज से परिक्रमा का अगला पड़ाव सीता रसोई पर रहा सीता जी की रसोई पर ओमप्रकाश मौर्य नीरज तिवारी पूरन श्रीवास्तव मुस्कान एवं उनके साथियों ने खीर का भोग लगाकर खीर की प्रसादी श्रद्धालुओं को वितरित की सीता जी की रसोई से होते हुए भक्तों द्वारा ममता देवी भवन प्रेम जी की बगीची पर श्री गंगा वराह महासभा अध्यक्ष सुनील तिवारी मुकेश भाग योगेंद्र निर्भय बाबू एवं श्रद्धालुओं द्वारा जलपान की व्यवस्था कराई गई वहां से सिंगल वाले महाराज पर विश्राम रहा महाराज पर गिरीश पाठक कललू रोंगटा एवं श्रद्धालुओं द्वारा फलाहार की व्यवस्था सभी परिक्रमतियों को कराई गई उसके बाद करूआदेव महाराज होते हुए बनखंडेश्वर महादेव पर वहां से कपिल मुनि आश्रम ,भागीरथ गुफा होते हुए चैतन्य महाप्रभु जी की बैठक के बाद अगला पढ़ाव काला गोरा भैरव बाबा मंदिर के बाद पंचकोशीय परिक्रमा भगवान वराह मंदिर पर पूर्ण हुई पंचकोशीय परिक्रमा समिति के सदस्यों ने बताया परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु श्रद्धा भाव रखते हुए हर कीर्तन करने के साथ-साथ श्रद्धाल झूमते हुए नजर आ रहे थे श्रद्धा के रूप में साक्षात परमेश्वर के दर्शन हो रहे थे पंचकोशीय परिक्रमा में मुख्य रूप से पंचकोशीय परिक्रमा में फर्रुखाबाद एट कायमगंज बदायूं ग्राम डोरई तकुआवर नगला खांजी पटकियां सलेमपुर बीबी दरवापुर कासगंज एटा बदायूं उगहती जिला होडलपुर प्रहलादपुर सहित अनेक माताएं बहनों ने पंचकोसी परिक्रमा में प्रतिभाग किया संयोजक शरद कुमार पांडे ने एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा -अपरा एकादशी का अर्थ को अपार पुण्य से जोड़ा जाता है और इसे जलक्रीड़ा और अचला एकादशी भी कहते हैं अपरा एकादशी के दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. अपरा एकादशी दिन प्रभु नारायण श्री वराह के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें. ऐसा करने से व्यक्ति धन-धान्य में भी वृद्धि होती है और सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. अपरा एकादशी व्रत करने की शक्ति भक्ति की शक्ति है जो इसके पालन का आधार है। कुंभ राशि; सूर्य ग्रहण के समय कुरुक्षेत्र में स्नान करना और गाय, हाथी और सोना दान करना। जो व्यक्ति अपरा एकादशी का व्रत करता है, उसे इन सभी पवित्र कार्यों को करने का पुण्य प्राप्त होता है।
पंडित शिवानंद उपाध्याय ने एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा – हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि अत्यंत पुण्यदायिनी मानी जाती है। प्रत्येक माह में दो एकादशियाँ आती हैं, अपितु भगवान श्रीहरि वराह भगवान की कृपा प्राप्त करने का सशक्त माध्यम भी है। इस एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे वैकुण्ठ धाम की प्राप्ति होती है। एवं एकादशी तिथि पर भगवान वाराह मां लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए। मां लक्ष्मी की उपासना करने से व्यक्ति को धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती | पांडे ने कहा – व्यक्ति इस दिन व्रत करता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और भगवान विष्णु, भगवान वाराह, माता लक्ष्मी, मां गंगा के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि प्राप्त करता है। इस दिन विशेष रूप से विष्णु के
“ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय”
“ॐ_जय_गंगे_ॐ_जय_ वराह”
मंत्र का जाप करना बहुत पुण्यदायक माना जाता है। साथ ही, इस दिन व्रति को दान-पुण्य भी करना चाहिए।
ऐसा करने से भगवान विष्णु, भगवान वाराह, माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। पंचकोशीय परिक्रमा में मुख्य रूप से शरद कुमार पांडे, शिवानंद उपाध्याय, अशोक कुमार पांडे, आर के सक्सेना कासगंज, ज्ञानदेव पंडित जी, नंदन सिंह, गीतम सिंह, बदन सिंह, नन्हे, गिरिजा शंकर पाठक, शशांक दीक्षित, विनोद दीक्षित, मुकेश रावत, राजकुमार गॉड, ईश्वरी प्रसाद, जयवीर वकील साहब, महावीर ऑपरेटर प्रहलादपुर, विनोद दीक्षित, श्रीपाल, लाखन सिंह, रामदयाल वर्मा ,श्याम किशोर वर्मा, गोविंद गोपाल तिवारी, गिरजा शंकर पाठक, नंदन, वीरेंद्र सिंह, बदन सिंह ,तेजपाल, प्रदीप उपाध्याय, इतवारी लाल, योगेश उपाध्याय, राधाकृष्ण विजय, सीटू पाठक, गिरिजा शंकर पाठक, तेजपाल, रामदयाल वर्मा, लखन सिंह, खूब सिंह, भगवान सहाय बघेल, अंशु कुमार, हर्षित, नाथू सिंह, ईश्वर यादव हजारों श्रद्धालु एवं माता बहनों ने परिक्रमा लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया
Author: Soron Live 24

