सोरों कुंड में गोराह माइनर से होगी स्वच्छ जलापूर्ति बनेगी पक्की माइनर:कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

यूपी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गोराह माइनर से सोरों कुंड तक किया औचक निरीक्षण

(भगवान वराह का दुग्धाभिषेक पूजन करते मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह )

 

(स्वागत करते समाज सेवी अंकुर पाराशर)
स्वागत करते नगर अध्यक्ष आदित्य कांकोरिया 
(केबिनेट मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाते नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे एवं राम गोविंद महेरे)
(सोरों हरि की पैड़ी में दूध चढ़ाते मंत्री स्वतंत्र देव सिंह)
(केबिनेट मंत्री को भगवान वराह का चित्र भेंट करते सेवायत नरेश त्रिगुणायत)

कासगंज/सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतिय

कासगंज यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कासगंज जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा की पुत्री के विवाहोत्सव कार्यक्रम में गुरुवार शाम सम्मिलित होने पहुंचे।गुरुवार देर शाम सोरों के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विश्राम किया । शुक्रवार सुबह यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सिंह ने हरि की पैड़ी में सतत जलापूर्ति हेतु बनी गोराह माइनर का सोरों तक स्थलीय निरीक्षण किया एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तीर्थ नगरी सोरों के प्रसिद्ध वराह मंदिर में पहुंचकर भगवान वाराह के दर्शन किए और भगवान वराह का दुग्ध अभिषेक किया।सुबह 8 बजे मंदिर सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने मंत्र उच्चारण के साथ भगवान वराह का दुग्धाभिषेक एवं पूजन कराया। यूपी सरकार जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंदिर की विजिटर बुक में तीर्थ नगरी एवं वराह मंदिर के विषय में लिखा।

सोरों नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर कैबिनेट मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

कासगंज गोराह माइनर से लेकर सोरों कुंड तक माइनर का निरीक्षण करने के बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भगवान वराह मंदिर में दर्शन के उपरांत सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे के रेलवे रोड स्थित आवास पर पहुंचे वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता की वही सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर एवं भगवान वराह की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया समाज सेवी अंकुर पाराशर ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। सोरों भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य कांकोरिया दुवे ने मंत्री का स्वागत कर सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया ।तीर्थ नगरी सोरों आने एवं भगवान वराह के दर्शन करने पर और गोराह माइनर सोरों कुंड तक पक्की माइनर बनाए जाने की घोषणा के बाद उन्होंने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आभार व्यक्त किया।

मीडिया से बात करते हुए यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा आज वराह मंदिर में भगवान वराह के दर्शन किए और सोरों कुंड में गंगाजी का जल आता है गोराह माइनर से लोगो की मांग है एवं सोरों चेयरमैन की मांग की ये जल स्वच्छ एवं निर्मल आए और माइनर भी पक्की हो और किसानों को भी समस्या न हो जल स्वच्छ एवं निर्मल आता रहे ।यूपी के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी तीर्थों का विकास को उनका निर्देश रहता हैं।जल की स्वच्छ आपूर्ति को हम धीरे धीरे माइनर से कुंड में जलापूर्ति होती रहे आश्वस्त किया हूं।

 

सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि मैं बहुत दिनों से मंत्री स्वतंत्र देव सिंहजी से तीर्थ नगरी सोरो आकर भगवान वराह के दर्शन करने को गोराह माइनर से सोरों कुंड तक पक्की माइनर को लेकर मुलाकात की मंत्री जी मुझे आश्वस्त किया आज वह तीर्थ नगरी सोरो पहुंचे भगवान वराह की दर्शन किए और गोराह माइनर से सोरों कुंड तक पक्की माइनर बनाने का घोषणा का मैं मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आभार व्यक्त करता हूं और योगी सरकार का आभार व्यक्त करता हूं जो तीर्थ के विकास में सरकार का सतत प्रयास जारी है। इस दौरान जिले के सिंचाई विभाग के अधिकारी यो के अलावा सोरों
चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, रामगोविन्द महेरे, नगर अध्यक्ष आदित्य काकरिया, आकाश महेरे , शिवांशु दुवे,उद्योगपति अंकुर पाराशर, आशुतोष त्रिवेदी, रविंद्र बाबू निर्भय चई बाबू,जयकिशन तिवारी, राजेंद्र तिवारी पट्टा,राहुल पाठक विशाल पाठक ,सचिन चौधरी धर्मेंद्र कुमार गिरीश शिवजी बैंदेल , राम दर्शन महेरे,जयकिशन तिवारी विवेक वशिष्ठ ,राजेंद्र बौहरे नीशू मिश्रा,आदि मौजूद रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *