

कासगंज:न्यौली, भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर भारतीय सेना को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में किया गया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मथुरा बरेली मार्ग स्थित राघव मैरिज होम से जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने झंडी दिखाकर किया। जहां भाजपा कार्यकर्ता एवं स्कूली छात्र छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर मथुरा बरेली मार्ग पर हसनपुर चौराहे तक गए। इस दौरान कार्यकर्ता भारत माता की जय, वन्दे मातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद, काश्मीर तो क्या देंगे, लाहौर करांची ले लेंगे, भारतीय सेना जिंदाबाद एवं घर में घुसकर मारा है कब्र तुम्हारी खोदी है, दिल्ली की गद्दी पर बैठा बाप तुम्हारा मोदी है जैसे गगनभेदी नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा का समापन राघव मैरिज होम में किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्कूली छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने कहा कि पहलगाम हमले का हमारी सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत मुंह तोड़ जवाब देने का काम किया है देश भर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राएं सेना के शौर्य को सलामी है। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि अब कोई भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिमाकत नहीं कर सकता क्योंकि आज देश की सेना और देश का नेतृत्व दोनों मजबूत हैं हमारी सेनाओं ने पहलगाम हमले का मुंह तोड़ जवाब देने का काम किया है। इस दौरान तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र सिंह गौर, सौदान कश्यप, मनोज राघव, रामवीर बघेल, किशोर चौहान,अभय प्रताप सोलंकी,योगेन्द्र बघेल, अमन साहू, संजीव राघव, मुनेन्द्र राघव, देवेन्द्र बघेल, रवि दिवाकर, कर्मवीर सोलंकी, राजकुमार यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रूपकिशोर बघेल, शेखर चक, शिवम् सोलंकी, सहकारी समिति अध्यक्ष शिव सिंह बघेल, हसनपुर प्रधान भोजराज राजपूत, हिम्मत सिंह राजपूत, गंगा प्रसाद राजपूत सहित स्कूली छात्र छात्राएं एवं अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। इस दौरान कोतवाली प्रभारी जगदीशचंद्र के नेतृत्व में सोरों थाना एवं नगरिया चौकी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।
Author: Soron Live 24

