
कासगंज: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम के बैठक जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक मे उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त कॉर्डिनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य (जिला संगठन सृजन )व अजय शर्मा (जिला फ्रंटल संगठन सृजन)ने बैठक मे भाग लिया बैठक को संबोधित करते हुए कोऑर्डिनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मिशन 2027 के लिए कमर कस ली है। और इसी अभियान के तहत संगठन सृजन की इस बैठक के माध्यम से जनपद कासगंज मैं संगठन को मजबूत करने की कबायद शुरू कर दी है जो जिले से शुरू होकर ब्लॉक एवं न्यायपंचायत स्तर तक उसके बाद बूथ स्तर तक होगी।
फ्रंटल कॉर्डिनेटर अजय शर्मा ने कहा कि अब मेहनत करने का समय आ गया है ।कार्यकर्ताओ को पूरी तरह तैयार रहना है उन्होंने कहा कि सभी फ्रंटल संगठन जिला कांग्रेस कमेटी के साथ पूरी तरह मिल कर कार्य करेंगे जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा की शीघ्र जिला काँग्रेस कमेटी की नई टीम की घोषणा कर दी जाएगी और इसके बाद संगठन का विस्तार बूथ स्तर तक किया जाएगा काँग्रेस पार्टी के लोगो को अब झूठी भाजपा सरकार के क्रिया कलापों को जनता के बीच उजागर करना होगा।
बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन जल्द शुरू कर दिया जाएगा जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन मैं सक्रिय और कार्य करने बाले लोगो को जिम्मेदारी दी जाएगी कार्यक्रम का संचालन aicc मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत एडवोकेट ने किया बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश गुप्ता पूर्व शहर अध्यक्ष तरुण शर्मा पी सी सी अमित यादव भय्यू एन एस यू आई जिलाध्यक्ष दीपक धनगर सेवादल जोन महासचिव दीप कुमार पांडेय अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष डॉ मोहम्मद मिया कमल गुप्ता विमल सिंह सिसोदिया राजकपूर बाल्मीकि अबरार अली एस इस खान श्याम बाबू चंचल आर्चिका मिश्र धर्मेंद्र सिसोदिया एडवोकेट धर्मेश शर्मा एडवोकेट संजीव सिसोदिया अरुण यादव चंद्रमोहन सक्सेना आत्माराम भारद्वाज अमित बघेल हरिहर प्रताप सिंह अमरदीन अंसारी मोहित शर्मा महेंद्र पाल सिंह भीकम सिंह जुबैर अहमद सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।।
Author: Soron Live 24

