कासगंज जिला सूचना अधिकारी के खिलाफ मीडिया कर्मियों में रोष किया प्रदर्शन दिया ज्ञापन कार्रवाई की मांग!

सूचना विभाग द्वारा सीएम के कार्यक्रम कवरेज के लिए पास जारी न किए जाने पर मीडियाकर्मियों में रोष, धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया ज्ञापन

 

कासगंज यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को पुलिस लाइन लोकार्पण कार्यक्रम में कवरेज के लिए पास जारी न किए जाने से नाराज मीडियाकर्मियों ने जिला सूचना अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर एसडीएम संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा।
मीडियाकर्मी सचिन उपाध्याय व कपिल दीक्षित का कहना है कि वह समय समय पर सरकारी योजनाओं व जनहित के समाचारों का अपने समाचार पत्रों व चैनलों पर प्रकाशन करते रहते हैं। जिला सूचना अधिकारी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए प्रदेश सरकार की 724 करोड़ रुपए की परियोजनाओं व पुलिस लाइन लोकार्पण कार्यक्रम के लिए पास जारी न कर कवरेज करने से रोक दिया जिससे इस महत्वपूर्ण प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार विभिन्न समाचार पत्रों व चैनलों पर नहीं हो पाया। पत्रकार अश्वनी महेरे ने कहा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पत्रकारों का पास जारी न करना तानाशाही है। मीडियाकर्मियों ने एसडीएम सदर संजीव कुमार को ज्ञापन देकर जिला सूचना अधिकारी पर विभागीय कार्यवाही कर स्थानांतरित किए जाने की मांग की। इस दौरान कपिल दीक्षित, सचिन उपाध्याय, अश्वनी महेरे ,सोनू दुबे, संजय चौधरी, शुभम दुबे, राधेश्याम यादव, मुकेश यादव, मांनपाल यादव, संजय सिंह, मनीष कुमार, संजय शर्मा, रवि श्रुति, केके सक्सेना, विजय उपाध्याय आदि पत्रकार उपस्थित रहे
फोटो=सीएम कार्यक्रम कवरेज करने से रोके गए मीडियाकर्मी एसडीएम को ज्ञापन देकर जिला सूचना अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *