मुख्यमंत्री ने कासगंज में किया 724 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण तीर्थ नगरी सोरों का विकास सरकार की प्राथमिकता में !

 

कासगंज। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कासगंज की नवीन पुलिस लाइन पहुंचे।जहां उन्होंने 191 करोड़ की लागत से n बनी नवीन पुलिस लाइन समेत 724 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

सर्वप्रथम मंच पर पहुंचे सीएम योगी ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया तथा मां शारदे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया तथा पुलिस महानिदेश प्रशांत कुमार तथा अपर पुलिस महानिदेशक आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सीएम योगी का स्वागत किया।

जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि भगवान श्री वराह की मोक्ष स्थली तथा महर्षि कपिल की इस पावन धरा को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए यहां के जनप्रतिनिधि को धन्यवाद देता हूं।याद करिए जब श्रष्टि के निर्माण की प्रक्रिया चल रही थी , तभी भगवान श्री विष्णु वराह अवतार में अवतरित हुए उन्होंने कहा सोरों शूकर क्षेत्र भगवान वराह की मोक्ष स्थली भगवान विष्णु के तृतीय अवतार तो सम्भल में भगवान विष्णु के दशावतार कल्कि जन्म लेगे वही भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री कृष्णा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की अयोध्या एवं मथुरा काशी का विकास किया गया है इस तरह तीर्थ नगरी सोरों का भी विकास सरकार के द्वारा प्राथमिकता में। उन्होंने ने कहा यूनिफॉर्म की क्या कीमत होती है और उसका क्या महत्व होता है? ये आपने अभी ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय जवानों के शौर्य को देखा होगा आपने देखा होगा कि कैसे पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय जवानों ने कैसे पाकिस्तान को उसकी औकात में लाने का काम किया है।पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर जवाब दिया है।सीएम ने कहा कि भारत ने बता दिया है कि अगर हमारे एक भी नागरिक को छेड़ोगे तो अस्तित्व मिट जायेगा।पिछले दस वर्षों में पीएम ने सेना का आधुनिकरण किया है, जिसके चलते सेना आतंकवादियों को घर में घुसकर मारती है। सीएम योगी पिछली सरकारों पर भी हमलावर हुआ जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि याद करिए 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश, तब कोई सुरक्षित नहीं था, शाम होते होते उपद्रवी सड़कों पर तांडव करते थे। त्यौहारों के आने से पहले लोगों के मन में शंका आ जाती थी कि अब क्या होगा, हर तीसरे दिन दंगा होता था। प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार और पूर्व की सरकारें बेटियों, व्यापारियों और प्रबुद्ध जनों को प्रताड़ित करती थीं। पिछली सरकारें अपराधियों का महिमा मंडन करती थी।2008 में कासगंज जिले का निर्माण हुआ था, जिसके बाद पांच साल तक सपा सरकार रही लेकिन किसी ने पुलिस लाइन बनाना जरूरी नहीं समझा, अब माफियाओं के लिए यूपी पुलिस काल बन गई है, अगर कोई अपराधी किसी बेटी को परेशान करेगा , किसी नागरिक को परेशान करेगा तो अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करता मिलेगा और उसका रामनाम सत्य हो जायेगा।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *