रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर हुई भाजपा की कार्यशाला

रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर हुई भाजपा की कार्यशाला

 

21 से 31 मई तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने दी जानकारी

कासगंज। रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज रहीं। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 21 से 31 मई तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी पूनम बजाज ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व क़े निर्देश पर 21 मई से 31 मई तक जिले में स्मृति अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि रानी अहित्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में जिले के सभी मण्डलों पर कार्यक्रम होंगे। इसको लेकर जिम्मेदारी सौंप दी है। इस दौरान भाजपा बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी। 21 से 31 तक क़े कार्यक्रमों में रन फॉर वीमेन एम्पावरमेंट, जिला संगोष्ठी, घाट सज्जा एवं नदी आरती, रानी अहिल्याबाई जी के जीवन पर प्रदर्शनी, महिला सशक्तिकरण सम्मेलन होंगे। अहिल्याबाई होलकर जन्मदिन त्रिशताब्दी वर्ष क़े संयोजक महेंद्र सिंह बघेल बनाए गए हैं। उनके साथ 4 सह संयोजक भी रहेंगे। मंचासीन निवर्तमान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, नवल कुलश्रेष्ठ, गौरीशंकर शर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, पिछड़ा आयोग क़े सदस्य महेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर, सोरों चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे, महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में भाजपा नेताओं ने पत्रकार बंधुओं को भी आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *