होमवर्क न करने पर स्कूल में बच्चे के साथ डंडे से शिक्षक ने की पिटाई


कासगंज ब्यूरो।
तीर्थ नगरी में एक स्कूली छात्र के साथ शिक्षक द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया परिजनों ने सोरों थाने में लिखित शिकायत की पुलिस ने घायल बच्चे का डाक्टरी परीक्षण कराकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी । सोरों निवासी विदित पुत्र सौरव दीक्षित उम्र 12 वर्ष जो सोरों प्रहलाद पुर स्थित एन आर पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 में अध्ययन करता है आज बुधवार को स्कूल में होम वर्क को लेकर शिक्षक ने उसकी डंडो से पिटाई कर दी जिससे बालक घायल हो गया तो बच्चा स्कूल में बेहोश हो गया बच्चे को पीने का पानी नहीं दिया। बच्चा जब घर पर पहुंचा तो परिजनों ने बच्चों की चोट देखी तो माता-पिता आकर्षित होते और पिता ने सोरों कोतवाली में स्कूल प्रशासन और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की वहीं पुलिस द्वारा घायल बच्चे का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। बच्चों की पिटाई का मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है स्कूल के खिलाफ लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया एवं स्कूल प्रबंधन के अलावा स्कूल को बंद करने तक की लोगों ने मांग कर दी है।
Author: Soron Live 24

