बकरीद से पहले ब्रेजा कार में आए चोर,5 बकरे लेकर भागे

बकरीद से पहले ब्रेजा कार में आए चोर, 5 बकरे लेकर भागे

उत्तर प्रदेश के बागपत में बकरीद से पहले चोरों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। ब्रेजा कार से आए बदमाश रात के अंधेरे में करीब दो लाख रुपये के पांच कीमती बकरे चुराकर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चोरों की बेखौफ हरकत और प्रोफेशनल स्टाइल देखकर लोग हैरान हैं। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दे रही है। बकरीद जैसे बड़े त्योहार से पहले इस तरह की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है।

#Baghpat #Bakrid2025 #GoatTheft #UPNews #ViralVideo #Lucknow #UttarPradesh #Facebook #Instagram

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *