हाईवे निर्माण के दौरान पंचकोसी परिक्रमा अवरुद्ध होने पर ब्राह्मण कल्याण सभा ने दिया ज्ञापन

 

Sdm राजस्व को ज्ञापन देते लोग

कासगंज:सोरों पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर निर्माणाधीन हाईवे NH 530 B के कारण पंचकोसी परिक्रमा मार्ग अवरुद्ध किए जाने के संबंध में शूकर क्षेत्र समाज सेवा समिति संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक / अध्यक्ष शरद कुमार पांडे के नेतृत्व में ब्राह्मण कल्याण सभा के पदाधिकारीयों ने ज्ञापन देकर अपनी मांग को प्रशासन के सामने रखा | सभा संस्थापक / अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने बताया – आदितीर्थ शूकरक्षेत्र धाम, सोरों जी की पंचकोशीय परिक्रमा प्रत्येक एकादशी को ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक अध्यक्ष पंडित शरद कुमार पांडे के नेतृत्व में निकल जाती है पंचकोशीय परिक्रमा शेडू नगला मार्ग से होते हुए बाछरू महाराज पर जाते हैं अतः पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर निर्माणाधीन हाईवे NH 530 B के कारण पंचकोसी परिक्रमा मार्ग अवरुद्ध होगा , जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी होगी। अतः हम सभी इस समस्या के समाधान के लिए अंडरपास निकालने की मांग की जा रही है। जिसे माननीय समय रहते समस्या का समाधान करने को कहा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग अवरुद्ध होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
ब्राह्मण कल्याण सभा उपाध्यक्ष सौरव उपाध्याय ने कहा – पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर निर्माणाधीन हाईवे NH 530 B के कारण पंचकोसी परिक्रमा मार्ग अवरुद्ध होगा तथा परिक्रमा लगाने वाली श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अंडरपास निकालना बहुत आवश्यक है ताकि परिक्रमा मार्ग सुचारु रूप से चल सके। ब्राह्मण कल्याण सभा सचिव जय प्रकाश त्रिवेदी ने कहा – अंडरपास निकालने से परिक्रमा मार्ग सुचारु रूप से चल सकेगा और श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी नहीं होगी। इस मांग को पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। नगर अध्यक्ष धनदीप शर्मा लालू ने कहा – श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माणाधीन हाइवे पर प्रदर्शन किया और अंडरपास निकालने की मांग की। उनका कहना है कि परिक्रमा मार्ग का सुचारु रूप से चलना आवश्यक है और अंडरपास से इस समस्या का समाधान हो सकता है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे सचिव जयप्रकाश त्रिवेदी उपाध्यक्ष सौरव उपाध्याय मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री सोमनाथ पाठक जिला अध्यक्ष पवन वशिष्ठ जिला संगठन मंत्री गंगा विष्णु माफीदार नगर अध्यक्ष धनदीप शर्मा लाल नगर महामंत्री अर्जुन मिश्रा नगर कोषाध्यक्ष अंशुल रामलोटा नगर संगठन मंत्री कन्हैया तिवारी दरोगा जी सहित अन्य सदस्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *