तीसरे दिन भी धरने पर अड़े ग्रामीण, फरियाद सुनने नहीं पहुंचा कोई

तीसरे दिन भी धरने पर अड़े ग्रामीण, फरियाद सुनने नहीं पहुंचा कोई

पुलिया अथवा अंडरपास बनवाए जाने की मांग को लेकर लगातार धरना जारी

जनप्रतिनिधियों ने भी नहीं ली कोई सुध

मोहनपुरा (कासगंज)
पुलिया अथवा अंडरपास की मांग को लेकर ग्राम पंचायत अफजलपुर के ग्रामीण तीसरे दिन भी धरने पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनकी फरियाद सुनने कोई जनप्रतिनिधि भी नहीं पहुंचा। विदित है कि कस्बा मोहनपुरा के राधा स्वामी सत्संग केंद्र पर पुलिया अथवा अंडरपास की मांग को लेकर मंगलवार से अफजलपुर, कांतौर और रामपुर गांव के ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। धरने में स्कूली बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कासगंज के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी कासगंज को सौंपा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनकी फरियाद सुनने कोई जनप्रतिनिधि भी झांकने नहीं पहुंचा। किसी ने उनकी सुध नहीं ली जिससे सभी में खासा रोष व्याप्त है।
तपती दोपहर में धरने स्थल पर बैठे ग्रामीणों के बीमार होने का भी खतरा है। ग्रामीण पंकज पुष्कर ने बताया कि पुलिया अथवा अंडरपास नहीं बनने से कुल पांच रास्ते बाधित होंगे। क्षेत्रीय लोगों को हाईवे पार करने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। ग्रामीण रमेश चंद्र ने बताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्कूल पढ़ने जाने वाले बच्चों के साथ हादसों की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं ग्रामीण धर्मेंद्र ने अंडरपास बनवाए जाने हेतु प्रशासन से अनुरोध किया है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *