कासगंज:अंडरपास की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर अड़े रहे ग्रामीण

अंडरपास की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर अड़े रहे ग्रामीण

धरने में स्कूली बच्चों एवं महिलाओं की रही बड़ी सहभागिता

मोहनपुरा (कासगंज)
कस्बा मोहनपुरा के राधा स्वामी सत्संग व्यास केंद्र पर अंडरपास को लेकर दूसरे दिन भी ग्रामीण धरने पर अड़े रहे। बुधवार को धरने के दूसरे दिन आसपास के गांव की महिलाएं भी शामिल हो गई। भीषण गर्मी में उच्च तापमान के बावजूद लोग डटे रहे। सामूहिक रूप से सभी की मांग पुलिया अथवा अंडरपास बनवाए जाने की है। सबसे बड़ी समस्या स्कूल पढ़ने वाले बच्चों की है। साथ ही इन गांवों के निवासियों के खेत मार्ग के एक दूसरे छोर पर हैं। खेती एवं अन्य कार्यों हेतु किसानों के समक्ष बड़ी समस्या खड़ी होगी। धरने में बैठी महिलाओं ने अपने तेवर स्पष्ट किए हैं कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर किशनपाल प्रधान, धर्मेंद्र कुमार, रमेश, सुखवीर, नरेश, शिवम्, सविता देवी, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, ओमवती देवी, मुन्नी देवी, दीप्ति, विजयलक्ष्मी, अनार देवी, ज्ञान देवी, अंगूरी देवी, शारदा देवी, मीरा देवी, त्रिवेणी, अनीता सोमवती, कुसुम लता, मीना, नेहा, कुमारी कल्पना, भूमिका, वंदना, संजना, शिखा, शशि सुमन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल रहे।
————————–
ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया मांग पत्र

बुधवार को ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को संबोधित अपना मांग पत्र सदर एसडीएम संजीव कुमार को सौंपा गया है। मांग पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी मांग रखी है। ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एसडीएम ने स्थलीय निरीक्षण के बाद निर्णय लेने की बात कही है।
————————–
चार रास्ते हो जाएंगे बाधित

कस्बा मोहनपुरा के राधा स्वामी सत्संग व्यास केंद्र से बाईपास शुरू होगा जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग घूमकर मोहनपुरा की आबादी क्षेत्र से बाहर निकलेगा। इसी जगह पर गांव कांतौर, नगला इंदु मार्ग एवं कुछ कदम आगे अफजलपुर मार्ग है। इस प्रकार हाईवे निर्माण के बाद कुल चार रास्ते बाधित हो जाएंगे। इन क्षेत्रों के वाशिंदों को सड़क पार जाने के लिए तीन से पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।
———————-

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *