एयर स्ट्राइक के बाद यूपी में रेड अलर्ट, 75 जिलों में सख्त सुरक्षा व्यवस्था

एयर स्ट्राइक के बाद यूपी में रेड अलर्ट, 75 जिलों में सख्त सुरक्षा व्यवस्था

PoK में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद अलर्ट मोड में यूपी पुलिस, DGP बोले- हर स्थिति से निपटने को तैयार

लखनऊ। भारत ने पहलगाम हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इसके बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि यूपी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और हथियारों से लैस सभी यूनिट्स को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। पुलिस को रक्षा इकाइयों से समन्वय बनाए रखने और सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ, कानपुर जैसे प्रमुख शहरों में पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

क्या होता है रेड अलर्ट

रेड अलर्ट एक चेतावनी प्रणाली है, जो आतंकी हमले या युद्ध जैसे गंभीर खतरे के समय लागू की जाती है। इसका उद्देश्य जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जनता को सतर्क रखना होता है।

कृपया ध्यान दें—-रेड अलर्ट के दौरान अफवाहों से बचें, प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *