ऑपरेशन सिंदूर:भारत ने की आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रात 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इस हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है

ऑपरेशन सिंदूर:भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार रात 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इस हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है।

ये तीनों सेनाओं का जॉइंट ऑपरेशन था. भारत की पराक्रमी सेनाओं ने पाकिस्तान के 4 और पीओके के 5 ठिकानों को टारगेट किया है. आइए जानते हैं ये कौन-कौन से ठिकाने है।

1. बहावलपुर (पाकिस्तान) – अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 किमी दूर स्थित है, यहां जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय था, जिसे भारतीय सेनाओं ने ध्वस्त कर दिया है
2. मुरिदके (लाहौर के पास) – ये आतंकी ठिकाना इंटरनेशनल बॉर्डर से 30 किमी दूर स्थित है, यहां लश्कर-ए-तैयबा का शिविर था, जो कि 26/11 मुंबई हमले से जुड़ा था।
3. गुलपुर (पीओके)- ये आतंकी ठिकाना LoC (पुंछ-राजौरी) से 35 किलोमीटर दूर स्थित है.

4. लश्कर कैंप सवाई (पीओके) – ये आतंकी ठिकाना पीओजेके तंगधार सेक्टर केअंदर 30 किलोमीटर दूर स्थित है।
5. बिलाल कैंप – जैश-ए-मोहम्मद का लॉन्चपैड, ये ठिकाना आतंकियों को सीमा पार भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।(आभार)

6. कोटली (पीओके) – एलओसी से 15 किमी दूरस्थित लश्कर का शिविर. ये 50 से अधिक आतंकियों की क्षमता वाला ठिकाना था।

7. बरनाला कैंप– ये आतंकी ठिकाना LoC से 10 किमी दूर स्थित था.

8. सरजाल कैंप- सांबा-कठुआ के सामने इंटरनेशनल बॉर्डर से 8 किमी दूर स्थित जैश का प्रशिक्षण केंद्र

9. मेहमूना कैंप (सियालकोट के पास)– ये हिज्बुल मुजाहिदीन का प्रशिक्षण शिविर था और इंटरनेशनल बॉर्डर से 15 किमी दूरी पर स्थित था।

#soronlive24 #ऑपरेशनसिंदूर #ठिकाना #आतंकी #पाकिस्तान #ध्वस्त #india

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *