गंगा सप्तमी: वराह मंदिर में भगवान वराह का किया गया अभिषेक

कासगंज गंगा सप्तमी के पावन पर्व पर तीर्थ नगरी शूकर क्षेत्र के वराह मंदिर में श्री धरणीधर वराह सरकार का भव्य अभिषेक किया गया। मंदिर सेवायत नरेश तिगुनायत ने मंत्र उच्चारण के साथ कराया भगवान वराह का दुग्धाभिषेक । सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने बताया गंगा सप्तमी के अवसर पर वराह मंदिर में वराह सरकार का भव्य अभिषेक किया गया।अभिषेक के दौरान जगदीश सिंह पत्नी नीलम सिंह, समीर सिंह पत्नी तान्या सिंह, आदि भक्त उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

