गंगा सप्तमी:सोरों में श्री गंगासभा के तत्वाधान में किया गया मां गंगा का दुग्धाभिषेक पूजन!

गंगा सप्तमी: सोरों में श्री गंगा सभा के तत्वाधान में किया गया मां गंगा का दुग्धाभिषेक पूजन!

 

(मां गंगा भागीरथ जी नवीन प्रतिमा गंगा सभा महामंत्री बबलू मोहल्लेदार ने की भेंट)
(मां गंगा भागीरथ जी का पूजन करते चेयर मैंन रामेश्वर दयाल महेरे गंगा सभा के  पदाधिकारी)

तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में श्री गंगा सप्तमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।

कासगंज यूपी:तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र के वराह विश्राम घाट पर सुबह मां गंगा भागीरथ और भगवान वराह का दुग्धाभिषेक गंगा लहरी पाठ एवं मां गंगा की पहनावनी की गई। आचार्य धर्मधर द्विवेदी राकेश खीर वाले ने मंत्रों उच्चारण के साथ मां गंगा का पूजन मां गंगा का दूधभिषेक गंगा लहरी पाठ पूजन कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने पूजन में भाग लिया। श्री गंगा सभा अध्यक्ष कैलाश चंद कटारे एवं महामंत्री ओम दर्शन बबलू मोहल्लेदार सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे एवं गंगा सभा के पदाधिकारी द्वारा मां गंगा का दुग्धाभिषेक और पूजन किया। गंगा सप्तमी के अवसर पर श्री गंगा सभा महामंत्री ओम दर्शन बबलू मोहल्लेदार ने शोभा यात्रा के लिए मां गंगा और भागीरथ की नवीन प्रतिमा भेंट की दोनों प्रतिमाओं का पूजन भी गंगा सभा महामंत्री बबलू मोहल्लेदार ने परिजनों सहित किया। श्री गंगा सभा महामंत्री बबलू मोहल्लेदार ने बताया कि दोपहर 4 से हर की पैड़ी सोमेश्वर घाट से मां गंगा की भव्य शोभा यात्रा का भी आयोजन श्री गंगा सभा द्वारा किया जाएगा। कल 5 मई  शाम को हर की पैड़ी मानस मंदिर पर भजन संध्या भंडारा का आयोजन  भी श्रीगंगा सभा के तत्वाधान में किया जाएगा।।

कार्यक्रम में श्री गंगा सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे, महामंत्री बबलू मोहल्लेदार, अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, आकाश महेरे,भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य कांकोरिया,मयूरेश दुबे,मुकेश महेरे,विष्णु चौधरी, सुधीर बाबा, डब्बू चौधरी राम दर्शन महेरे,राम गोविंद महेरे उमेश बोहरे,अमित अग्रवाल,जय किशन तिवारी, दीपक तिवारी,राधाकृष्ण विजय,सीताराम दुवे,दीपक तिवारी,राहुल दुवे,राजीव तिवारी, विशोक अग्रवाल, हेमंत त्रिगुणायत,नरेश त्रिगुणायत, विक्रम पांडे, राजेंद्र तिवारी पट्टा,पंकज पाराशरी,राहुल दुवे,गोविंद कटारे,सचिन चौधरी,शशांक दीक्षित, मोहन पंडा जी,पंकज तिवारी,सोनू दीक्षित,हर्ष तिवारी,कल्लू दरबार,अशोक मोहल्लेदार, आदि लोग उपस्थित रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *