जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में फैमिली आईडी एवं किसान फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित बैठक सम्पन्न।

फैमिली आईडी की कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रतिदिन 50 फैमिली आईडी बनाने के दिये निर्देश।
कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में फैमिली आईडी एवं किसान फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिदिन कम से कम 50 फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए गए और यह भी निर्देश दिए गए की जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से सभी कोटेदारों की तहसीलदार बैठक आयोजित की जाए जिससे कि इस फैमिली आईडी में और अधिक प्रगति हो सके उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि अपने-अपने ग्राम पंचायत से संबंधित प्रत्येक कोटेदार अवशेष लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें इसके साथ ही अन्य विभागों के जो कर्मचारी इस कार्य में लगे हुए हैं उसे उनको भी प्रतिदिन फैमिली आईडी बनाने के लक्ष्य निर्धारित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया और एक सप्ताह के अंतर्गत पूरी फैमिली आईडी बनवाने के निर्देश दिए गए फैमिली आईडी में जनपद की प्रगति निरंतर गिरने की वजह से गहरी नाराजगी व्यक्ति की गई और संबंधित तहसीलदार एसडीएम कृषि विभाग पंचायत राज विभाग एवं सभी विकासखंड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने कर्मचारी की समीक्षा प्रतिदिन करें और इस किसान फार्म रजिस्ट्री में अधिक से अधिक संख्या में कार्य करते हुए प्रतिदिन के लक्ष्य निर्धारित किए जाएं प्रत्येक कर्मचारी कम से कम प्रतिदिन 20 किसान फार्मर रजिस्ट्री लक्ष्य के अनुसार पूर्ण किए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भी सभी विभागों संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह समय सीमा के अंतर्गत अपना कार्य करना सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी द्वारा भी इसमें फार्म रजिस्ट्री में बताया गया कि जनपद 43 अंक पर प्रदेश में चल रहा था जो अब घटकर 53 अंक पर पहुंच गया है इससे भी जनपद की प्रगति में सुधार करने की आवश्यकता है सभी संबंधित अधिकारी समीक्षा करते हुए इस कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें और एक सप्ताह के अंतर्गत इस कार्य को संपन्न करे
बैठक में उप जिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी सभी विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहें।
——————
Author: Soron Live 24

