पिलाना में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

पिलाना में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। पिलाना गांव स्थित श्री श्याम वाटिका में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में क्षेत्र के हजारों लोगों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और सम्मानित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का शुभारंभ हवन के साथ हुआ, उसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन जीत लिया। इसके उपरान्त भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर आधारित एक प्रेरक वीडियो दिखाई गई। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में समाज के उन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया। इस दौरान प्रेरक वक्तव्य भी दिए गए, जो सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर श्री भैया दास जी महाराज (श्री बालाजी धाम आश्रम गौशाला, डुंडाहेड़ा) का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने आशीर्वचन में भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने और सनातन संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र त्यागी ने और संचालन आशीष कांडवाल ने किया। महोत्सव में केटी विंग फाउंडेशन के संस्थापक कपिल त्यागी उर्फ केटी भईया, हम्बीर सिंह, श्याम सुंदर, संजय प्रधान, यशपाल त्यागी, सोनू त्यागी, नरेश प्रधान, शिव कुमार त्यागी, इंटरनेशनल अवॉर्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, श्रद्धानंद त्यागी पदड़ा सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *