इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में चयनित विद्यार्थियों का बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में चयनित विद्यार्थियों का बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप

 

विज्ञान के शिक्षकों को भी जोड़ा जाएगा व्हाट्सएप ग्रुप से
एनआईएफ के अधिकारियों ने दिए दिशा निर्देश
कासगंज। भारत सरकार के राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान (एनआईएफ) के वैज्ञानिक अधिकारी देवेंद्र कुमार एवं इंस्पायर अवार्ड नोडल प्रभारी व अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने प्रदेश के सभी समन्वयकों एवं विशिष्ट रिर्सोसेज ग्रुप (एसआरजी) के साथ ऑन लाइन मीटिंग की। जिसमें इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में चयनित विज्ञान के विद्यार्थियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए गए। इसी ग्रुप से विज्ञान के शिक्षकों को जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया है। जिससे जो भी दिशा निर्देश प्रौद्योगिकी विज्ञान परिषद से दिए जाएं सभी तक ससमय पहुंच सकें।
समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ जयन्त कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष लिए 2024 – 25 के लिए जनपद के 60 विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा उनके श्रेष्ठ आइडिया के आधार पर चयनित किया गया है। जिसमें माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा सभी चयनित विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट में ₹10,000 की धनराशि स्थानांतरित कर दी गई है। संबंधित विद्यालयों के विज्ञान शिक्षक सर्वप्रथम विद्यार्थियों के खातों को भली भांति चेक कर लें, कि उनके खाते में धनराशि प्राप्त हो गई अथवा नहीं।
यदि कोई किसी प्रकार की समस्या है तो वह उनसे तत्काल संपर्क करें।
तत्पश्चात विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल प्रोजेक्ट बनवाने में उनकी सहायता करें।
उन्होंने बताया की शीघ्र ही बी एस ए की अध्यक्षता में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विज्ञान के एस आर जी के साथ एक आवश्यक बैठक कर जनपद में होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।सभी चयनित विद्यार्थियों को जिला विज्ञान क्लब द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *