सोरों में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूका आतंकवाद का पुतला


कासगंज ब्यूरो।
कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 26 हिंदुओं की बर्बरता पूर्वक हत्या किए जाने के बाद कासगंज जनपद में सामाजिक और धार्मिक राजनीतिक संगठनों में उबाल है तीर्थ नगरी सोरों में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन कर कार्रवाई की मांग की। सोरों के रामलाल हलवाई वाले चौराहे पर राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री राज वैभव के नेतृत्व में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन किया। एवं केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला महामंत्री राज वैभव महेरे ने कहा कश्मीर के पहलगाम में 26 हिंदुओं की हत्या स्वा सौ करोड़ हिंदुओं पर हमला है हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं की इन आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर ऐसे जवाबी कार्रवाई की जाए जिससे कि पाकिस्तान आने वाले समय में उसकी सात पीढ़ी इस हमले के बारे में सोचकर उनकी रूह कांप जाए।
राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री राज वैभव महेरे, रामकिशन रावल, दीपक प्रजापति, सनी अहेरिया, सरवन अहेरिया ,गोलू ,मयंक डोनेरिया,शुभ भारद्वाज ,नन्नू सिंह, शिवम गुप्ता, अरविंद तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

