ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा ने जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा 

ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा ने जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

कासगंज डीएम को ज्ञापन देते पत्रकार
ज्ञापन 
ज्ञापन के दौरान पत्रकार साथी

 

कासगंज ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा ने जिलाधिकारी मेधा रूपम को ज्ञापन सौंपा।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन में पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया ।जिला अध्यक्ष कपिल दीक्षित ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है उत्तर प्रदेश में मीडिया ने लोकतंत्र परंपराओं और जनतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा शासन ,प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान दिया है लंबे समय से हमारे संगठन ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा ने उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए मांग कर रही है ,जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसमें बीते दिन उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में दैनिक जागरण के पत्रकार श्री राघवेंद्र वाजपेई की कुछ दिन पूर्व बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में हम मांग करते हैं कि हत्यारे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और घटना की सीबीआई जांच कराई जाए, मृतक पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के परिजन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 लाख रुपए का मुआवजा प्रदान करें ,साथ ही मृतक पत्रकार के परिजन के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे, उत्तर प्रदेश मे पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जाए एवं पत्रकार सुरक्षा कानून बनाई जाए, पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे ना हो और  पत्रकारों को स्थानी पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलना चाहिए, उत्तर प्रदेश में पत्रकारों को मानदेय की सुविधा लागू की जाए एवं प्रदेश में मान्यता प्राप्त ब गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मुक्त उपचार व परिवहन विभाग की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया कराई जाए जिला महामंत्री सचिन उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारों का अगर कहीं भी शोषण होता है आईरा संगठन पत्रकार के हित में कार्य करेगा, शोषण का पूर्ण जोर विरोध किया जाएगा, ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से, जिला अध्यक्ष कपिल दिक्षित, जिला महासचिव सचिन उपाध्याय, जिला प्रवक्ता अजीत पचौरी ,जिला उपाध्यक्ष शुभम दुबे ,जिला कोषाध्यक्ष रवि श्रोती ,योगेंद्र निर्भय चेई बाबू, मनोज पाराशर ,सोनू दुबे, संजय चौधरी, देवेंद्र राजपूत,पंकज पाराशर श्री भगवान पाराशर, राजा सक्सेना, विपिन कुमार यादव, मुकेश यादव,मनपाल सिंह यादव, राधेश्याम यादव , देवेंद्र यादव सुबोध सक्सेना, सौरभ महेश्वरी, अजीत कुमार अश्विनी महेरे आदि भारी संख्या में पत्रकार बंधु मौजूद रहे,

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *