सांप से डंसवा कर पत्नी ने रची पति मौत की कहानी

सांप से डंसवा कर पत्नी ने रची पति मौत की कहानी

यूपी:मेरठ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में रहने वाले अमित की मौत की सच्चाई ने सबको झकझोर कर रख दिया। शुरुआती नजर में लग रहा था कि सोते समय सांप ने उसे काट लिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जो खुलासा किया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था। दरअसल, अमित की पत्नी रविता ने अपने प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई थी। पहले अमित की हत्या की गई, फिर एक सपेरे से सांप खरीदा गया और उसे मृत शरीर के पास छोड़ा गया। यहां तक कि शव को बार-बार डंसवाया भी गया ताकि यह साबित किया जा सके कि मौत सांप के काटने से हुई है। लेकिन फॉरेंसिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट्स ने सारी साजिश को उजागर कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चारपाई पर जिंदा सांप को बैठा देखा गया, जिससे गांव वालों ने भी यही मान लिया कि मौत सांप के काटने से हुई है। यह मामला मेरठ की एक और ‘कातिल पत्नी’ की खौफनाक साजिश का ताजा उदाहरण बन गया है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *