जन्म जयंती पर भाजपाइयों ने याद किए बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर

जन्म जयंती पर भाजपाइयों ने याद किए बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर

-जनपद की तीनों विधानसभाओं के सभी मंडलों पर आयोजित हुए कार्यक्रम

-जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई गोष्ठी, बाबा साहब के जीवन परिचय से अवगत कराया

कासगंज। भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में भाजपा ने भी कार्यक्रम आयोजित किए। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन परिचय से अवगत कराया। इसके बाद तीनों विधान सभाओं के सभी मंडलों पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को याद किया गया।
शहर में सोरों रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस दौरान बाबा साहब डा. भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। गोष्ठी आयोजित कर बाबा साहब के जीवन परिचय से अवगत कराया। इसके बाद सोरों गेट स्थित पार्क पहुंचकर बाबा साहब डा. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने किनावा, घिनोना में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बाबा साहब की प्रतिमा पर जिले सभी 14 मण्डलों में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किए गए। इस दौरान नवल कुलश्रेष्ठ, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डा. नीरज सक्सेना, डा. बीडी राना, महेंद्र सिंह बघेल, राजवीर सिंह भल्ला, सुरेश माहेश्वरी, शिव कुमार भारद्वाज, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र बोहरे, केपी सिंह, शरद गुप्ता, रानू वर्मा, रामनिवास राजपूत, अनुरोध प्रताप सिंह, जय सिंह वर्मा, खूब सिंह लोधी, डीएस पाल मयंक अग्रवाल, शांतनु चौधरी, संजय मूना, विकास अवस्थी, सुमित कुमार, श्यामू यादव, हरी सिंह, आलोक कुलश्रेष्ठ, अमित गुप्ता, दिनेश भास्कर, कृपाशंकर गोपाल, प्रशांत कश्यप, शिव प्रताप सोलंकी, हिमांशु उपाध्याय, अजय शर्मा, अजय राना, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *