कासगंज:धूमधाम से मनाई गई डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर किया नमन

 

 

हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” थीम के अंतर्गत जनपद में भव्यता के साथ उत्सव के रूप में जनपद में धूमधाम से मनाई गई डॉ 0 भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती।

कलेक्ट्रेट सभागार में. जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण नमन*

हमारा संविधान भारत की आत्मा है,संवैधानिक दायरे में रहकर जनता की सेवा करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि – विधान परिषद सदस्य*

आज का दिन नागरिकों को मौलिक अधिकार मौलिक कर्तव्य सहित हर वर्ग के लिए समानता का अधिकार व सामाजिक न्याय के प्रतिबद्धता को करेगा मजबूत… जिलाधिकारी

कासगंज: भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 134वीं जयन्ती जनपद कासगंज में बड़े धूमधाम से मनाई गई। विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम व मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल उप जिलाधिकारी , डिप्टी कलेक्टर व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब ने देश को आगे बढ़ाने में कार्य किया है आज के दिन बाबा साहब को नमन करना चाहिए उन्होंने कहा कि एकजुट होकर बिना भेदभाव के सोसायटी को साथ लेकर चलें देश की सेवा के लिए बाबा साहब ने बुलंद आवाज लेकर देश की रक्षा की है यदि हमें अपने दायित्वों का बोध होे और हम उनका निर्वहन निष्ठा के साथ करें तो निश्चित ही डॉ भीम राव अम्बेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम सबको मिल करके बाबा साहब के सपने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय को साकार करने के प्रति काम करना चाहिए जिससे हमारे समाज का सर्वांगीण विकास हो।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारत रत्न डा0 भीम राव अम्बेडकर का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है, कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जो संवैधानिक व्यवस्था बनाई वह अपने आप में विशिष्ट है उनके द्वारा निर्मित संविधान को यदि गंभीरता से समझना है तो भारतीय संविधान के लागू होने से पहले की व्यवस्थाओं को समझना होगा। उन्होंने कहा कि हम विविधताओं, विषमताओं, असमानताओं के बावजूद, इतने वर्षाे से हम सब एक साथ हैं, तो इसका बहुत बड़ा कारण हमारा संविधान ही है। बाबा साहब के संविधान ने भारत को वह ऊॅचाईयां दी है जिसके कारण आज भारत पूरे विश्व में एक अलग और मजबूत राष्ट्र के रूप में नजर आता है।
विधान परिषद सदस्य ने कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है। बाबा साहब ने बतौर संविधान समिति के अध्यक्ष संविधान बनाते समय समाज के हर वर्ग, हर तबके का ध्यान रखा। भारतीय संविधान में भारत के नगारिकों को समान अधिकार मिले, इसके लिए कई देशों के संविधान को भी अपने देश के सविधान में लिया गया जिसका परिणाम है कि विभिन्न जातियों, सम्प्रदायों, भाषाओं आदि की विविधता के बावजूद हमारा देश एक सूत्र में बंधा हुआ है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर समाज का ऐसा वर्ग था जिन्होंने आम इंसान की तरह जीवन जिया हैं बाबा साहब ने महिलाओं के लिए राजनीतिक अधिकार आर्थिक अधिकार इत्यादि अधिकार देने का कार्य किया है।
डा0 साहब की जयंती के अवसर पर सभी सरकारी दफ्तरों, तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर भी गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
अपर जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से आह््वान किया कि वे सब संवैधानिक दायरे में रहकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें, यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
————–

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *