
कासगंज:डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सोरों मोहल्ला घटिया व बदरिया में स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश ज्ञानप्रकाश गुप्ता एवम नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया के नेतृत्व में माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम में सम्पूर्णनंद भारद्वाज,गिरीश वार्ष्णेय,नीतू सिंह,मनोज भारद्वाज,बृजेश उपाध्याय,आशुतोष त्रिवेदी,सतीश चौधरी,विशाल पाठक,विजय गोस्वामी सभासद,रवि सभासद,राहुल पचौरी, कन्हैया लाल त्रिवेदी,धर्मेंद्र कुमार,विक्की दोनेरिया सभासद, कन्हैयालाल बघेल, अमित अनाड़ी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

