
कासगंज : कासगंज के नदरई पुल के निकट अपने मंगेतर के साथ बैठी युवती के साथ गैग रेप मामले में कासगंज पुलिस ने आठ आरोपियों को रविवार शाम जेल भेज दिया। वही कासगंजके क्षत्रिय संगठन ने आक्रोश व्यक्त किया है दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।सोमवार को कासगंज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी कासगंज से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की है। जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह गौर ने कहा कि मासूम कासगंज की बेटी जो अपने मंगेतर के साथ नहर के पास बैठी उसके साथ की सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की मांग करते हैं।। इस मौके पर के.पी सिंह सोलंकी, अशोक कुमार सिंह शिसोदिया, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह गौर , संजीव सिंह यदुवंशी , ब्रह्मानंद सोलंकी, ब्रह्म सिंह सोलंकी जी, सुखबीर सिंह, श्री बृजभान सिंह, हिरदेश पुंडीर शिवम चौहान , हरजीत सिंह सोलंकी , ठाकुर बबलू सिंह ,राजू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

