भाजपाइयों ने ग्राम उढ़ैर पुख्ता में लगाई चौपाल

 

कासगंज:न्यौली, गांव चलो अभियान के अंतर्गत नगरिया मण्डल के उढ़ैर पुख्ता में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में किया गया। चौपाल का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विधानपरिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने डॉ0 श्यामप्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए रजनीकान्त माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने भय और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण देने का काम किया है आज रात के 12:00 बजे प्रदेश की किसी भी सड़क पर महिलाएं सुरक्षित यात्रा कर सकती हैं जोकि पूर्व की सरकारों में सम्भव नहीं था। जिला मंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में समान रूप से सभी जिलों को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है जबकि पूर्व की सरकारों में विद्युत आपूर्ति के नाम पर जिलों के साथ भेदभाव किया जाता था। भाजपा नेता प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि भाजपा की सरकारें पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के विचार को लेकर सबका साथ सबका विकास कर रहीं हैं। अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने चौपाल में उपस्थित सभी ग्रामवासियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन मोहित गौर ने किया।इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक शंकरपाल प्रधान एवं बूथ अध्यक्ष मनोज राघव “डब्बू ” ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशु चौधरी, मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, मण्डल मंत्री ओम सिंह सागर, दुष्यन्त चौहान, विजय राघव, मुनेन्द्र राघव, हरीश मौर्य, संजीव राघव, सुमन देव शर्मा, गफरुद्दीन अंसारी, सत्तार अंसारी, धर्मपाल राघव, ख़ुशमुद्दीन, राहुल चौहान,राजू अंसारी, संजू अहेरिया, फूल मुहम्मद सैफी, महेश अहेरिया, विनोद उपाध्याय, नीरज रघुवंशी , राहुल रघुवंशी सहित अन्य ग्रामवासी सम्मिलित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *