कासगंज में प्राइवेट स्कूलों द्वारा एडमिशन फॉर्म ड्रेस पुस्तकों पर वसूली किए जाने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन एसडीएम कासगंज को दिया ज्ञापन।।



कासगंज:अखिल विद्यार्थी परिषद द्वारा निजी स्कूल में एडमिशन फॉर्म, ड्रेस और पुस्तकों पर वसूली किये जाने के संबंध में पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया।जिलेभर के निजी स्कूल प्रबंधकों ने एक अप्रैल से शुरू हुए नए शिक्षण सत्र में स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर दी है। छात्र नेता तेजेन्द्र लोधी द्वारा बताया गया कि निजी स्कूल द्वारा बताई गई दुकानों से (NCERT) एनसीईआरटी की जगह प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबों को खरीदने के लिए अभिभावकों को विवश कर रहे हैं। इन किताबों की कीमत एनसीईआरटी की किताबों से कई गुना ज्यादा है। सीबीएसई व शिक्षा विभाग के निर्देशों के विपरीत सभी निजी स्कूलों ने अपनी किताब, ड्रेस, जूते, मोजे आदि की दुकानें खोल रखी हैं। जिसमें 70% -75% स्कूलों का कमीशन बन्धा हुआ है। निजी स्कूल की तरफ से निर्धारित पब्लिकेशन की पुस्तकें स्थानीय बाजार में मिलती ही नहीं हैं, ऐसी स्थिति में अभिभावक स्कूल की तरफ से निर्धारित दुकान से ही पुस्तकों की खरीदारी के लिए मजबूर हो रहे हैं, जबकि प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी व सीबीएसई द्वारा निर्धारित किताबों से पढ़ाई का आदेश दिया गया है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत ये सरासर गलत है, लेकिन इसके बावजूद भी निजी स्कूल इस कार्य को बेझिझक कर रहे हैं। जिसमें दुकानदार और स्कूल वाले करोड़ों का मुनाफा कर रहे हैं जिसका बोझ अभिभावकों पर पड़ रहा है , ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग कि है उक्त विषय को संज्ञान में लेकर पूर्ण रूप से खुली लूटपाट और मनमानी कर रहे प्राइवेट स्कूल और बुकसेलरों के खिलाफ आगामी 3 दिन के अंदर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। अन्यथा की स्थिति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिले भर में उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर मृदुल तिवारी, आंशिक शंखधार , नीरज गोस्वामी , हिमांशु, शिवांक , मुस्कान, सोनी , अनन्त, अभय , कृष्णा , मीत पाल, प्रशान्त एवं जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#soronlive24 #dmkasganj #Avbp #school
Author: Soron Live 24

