किराए के मकान में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


(मृतक युवक अजय का फाइल फोटो)
कासगंज। तीर्थनगरी सोरों में नगरिया मार्ग पर सोहम आश्रम के सामने लहसुन मंडी के निकट एक बंद मकान में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक अजय पुत्र प्रेम शंकर 26 वर्ष निवासी सागरपुर तीर्थनगरी में मिथुन पुत्र राकेश निवासी मिलकनिया के मकान में किराए पर अकेला ही रहता था। वह मोटर साइकिल से कपड़ों की फेरी लगाता था। उसने मकान की अंदर से कुंडी लगाकर रस्सी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने खिड़की में से युवक को फांसी पर झूलते देख पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मकान का दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। फील्ड यूनिट ने आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर आए मृतक युवक के पिता प्रेम शंकर ने बताया कि मेरा अपनी पत्नी से 14 साल से संबंध विच्छेद है वह अलग रहती है। बेटा कस्बे में आकर अलग किराए के मकान में रहकर गांव गांव फेरी लगाकर अपना गुजारा करता था।
Author: Soron Live 24

