मांगों को लेकर जनपद के दवा प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन
प्रधानमंत्री से दवा प्रतिनिधियों की 29 मांगें पूरी करने की मांग की

कासगंज। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव के बैनरतले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को दवा प्रतिनिधि सदर तहसील में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम, तहसीलदार की अनुपस्थिति में कानूनगो को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
ज्ञापन संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव और सचिव राजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप रहा है। इसी के तहत उन्होंने भी संगठन के बैनरतले कासगंज तहसील पहुंचकर एसडीएम, तहसीलदार की अनुपस्थिति में अपनी मांगों का ज्ञापन कानूनगो को सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से जीडीपी का 5 पर्सेंट स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यय करने, जीवन रक्षक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर जीरो परसेंट जीएसटी, दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक, अस्पतालों में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को काम करने से न रोकने समेत कुल 29 मांगे शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में सेंट्रल कमेटी के सदस्य राजेश वशिष्ठ, शाहिद खान, उपाध्यक्ष केके सक्सेना, आशीष सक्सेना, अर्पित कुमार, मोहम्मद अशरफ. सुजीत वर्मा, अभय तिवारी, सुधांशु वशिष्ठ समेत अन्य दवा प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

