योगेश्वर शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना के साथ हुआ यज्ञ व भंडारे का आयोजन

योगेश्वर शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना के साथ हुआ यज्ञ व भंडारे का आयोजन

– योगेश्वर शिव मंदिर में मॉं काली, मॉं दुर्गा, लक्ष्मी नारायण भगवान, भगवान राम-दरबार, राधा-कृष्ण भगवान, भगवान परशुराम व भगवान हनुमान जी की भव्य मूर्तियों की हुई स्थापना

– मंदिर समिति ने प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न कराने के लिए आचार्य प्रवीण पुलत्स्य, मधुसुदन शास्त्री, शोभित शास्त्री, संजय शास्त्री, हर्ष शास्त्री सहित समस्त सहयोगियों का जताया आभार

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
बागपत नगर के पुराना कस्बा बागपत में स्थित योगेश्वर शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान प्रमुख समाजसेवी पुरूषोत्तम शर्मा रहे। मूर्तियों की स्थापना के उपरान्त मंदिर की ओर से हवन और भण्ड़ारे का आयोजन किया गया। भण्ड़ारे में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति की ओर से प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न कराने के लिए सभी सहयोगियों सहित प्राण-प्रतिष्ठा के मुख्य पंड़ित आचार्य प्रवीण पुलत्स्य, मधुसुदन शास्त्री, शोभित शास्त्री, संजय शास्त्री व हर्ष शास्त्री का आभार व्यक्त किया गया। मंदिर समिति की ओर से एड़वोकेट गगन गौड़ ने बताया कि मंदिर में मॉं काली, मॉं दुर्गा, लक्ष्मी नारायण भगवान, राम-दरबार, राधा-कृष्ण भगवान, भगवान परशुराम व भगवान हनुमान जी की भव्य मूर्तियां स्थापित की गयी है। बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 15 जनवरी 2025 से प्रारम्भ हुआ था और आज भंडारे के उपरान्त प्राण-प्रतिष्ठा का यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गगन गौड़, वन्दना गौड़, हरीश शर्मा, निशि शर्मा, वरूण गौड़, वन्दना, अरूण गौड़, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, सत्यम शर्मा, एड़वोकेट नगेश शर्मा, राकेशमोहन, कपिल, स्वतंत्र शर्मा, तुषार शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, विजय कौशिक, एड़वोकेट रामपाल शर्मा, पुनीत शर्मा, संजय शर्मा, पवन शर्मा, श्रीकांत शर्मा, वतन शर्मा, अनुज भारद्वाज, हर्षवर्धन, अर्थव गौड़, शिवा, यूवी, राघव सहित सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *