नगरिया में अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लगने से दो मासूम बच्चियां जिंदा जलीं।

(दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस)
कासगंज सोरों। ग्राम मानपुर नगरिया में शाम 5 बजे के लगभग एक छप्पर में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। छप्पर में बंधी भैंस भी बुरी तरह झुलस गई। आग की घटना मोहर सिंह पुत्र प्रहलाद भगत के घर के छप्पर में किसी अज्ञात कारण से लगने से हुई। मोहर सिंह अपने खेतों पर गए हुए थे। छप्पर में उनकी दो बेटी राधिका उम्र 5 वर्ष व नंदिनी उम्र 1 वर्ष बैठी हुई थी तथा भैंस बंधी हुई थी। छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई , आग की चपेट में आकर दोनों बच्चियां की जलकर मौत हो गई, एवं भैंस भी आग से झुलस गई।आग लगती देख गांव वालों ने दौड़कर आग बुझाने का हर सम्भव प्रयास किया लेकिन आग की तेज उठती लपटों ने दोनों बच्चियों को अपने आगोश में ले लिया। सूचना मिलने पर मौके पर विधायक हरिओम वर्मा व पुलिस के आला अधिकारी भी पहुँच गए
Author: Soron Live 24

