
कासगंज:भारतीय जनता पार्टी की संविधान गौरव अभियान के तहत मंडल सोरों की कार्यशाला नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे की अध्यक्षता में नगर पालिका अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में संपन्न हुई।कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवकुमार भारद्वाज रहे।
मंडल कार्यशाला में बोलते हुए शिवकुमार भारद्वाज ने कहा कि संविधान गौरव अभियान भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्य और सिद्धांतों का प्रचार किया जाएगा। भाजपा नेता योगेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने सबसे ज्यादा संविधान की हत्या की।भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कहा कि एस सी मोर्चा, युवा मोर्चा महिला मोर्चा द्वारा लोगों के बीच जाकर कई छोटे बड़े प्रचार प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि अनुसूचित जातियों के प्रभावशाली व्यक्तियों व प्रबुद्ध जनों का एक प्रस्तावना वचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यशाला का संचालन आशुतोष त्रिवेदी ने किया और कहा कि कांग्रेस ने एससी और पिछडो के हितो पर हमेशा आघात पहुंचाया है।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे नानक चंद गुप्ता, अमरदीप सागर,कन्हैया लाल त्रिवेदी,गौरीश बाबू, डॉक्टर सांत्वना पाराशर,सविता गुप्ता,राहुल पाठक, विक्की दोनोरिया,अवनीश वशिष्ठ,रमाकांत तिवारी, सभासद विष्णु तिवारी, सभासद विजय गिरी, धर्मेंद्र कुमार, राहुल मिश्रा संपूर्णानंद भारद्वाज, विनोद कुमार, राहुल पचौरी, बॉबी तिवारी, रवि दुबे सभासद, हर्षवर्धन तिवारी, अनुराग तिवारी विशाल पाठक ,राजवीर सिंह मौर्य,सतीश चौधरी,योगेश चौधरी सचिन चौधरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम गोविंद महेरे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(रिपोर्ट सचिन उपाध्याय रवि श्रोतिय)
Author: Soron Live 24

