सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के नेतृत्व में टूटी सड़क को लेकर तमाम लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के नेतृत्व में टूटी सड़क को लेकर तमाम लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने के लिए उठाई मांग

 

 


कासगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बुधवार को सोरों-अलीगंज हाईवे पर खस्ता हाल सडंक की मरम्मत को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि गंजडुंडवारा के सोरों-अलीगंज मार्ग पर सबीना कंपलेक्स के पास सड़क धंस गई है। जिसके कारण वहां पर पानी भर जाता है। कुछ माह पहले प्रधानमंत्री हर घर जल योजना के तहत जल निगम ने वहां पर पाइप बिछाने का काम किया था जिसकी वजह से यह सड़क धंस गई है और पानी भर गया है। जरा सी बरसात होने पर पूरे इलाके में यहां पानी भर जाता है। इस गड्ढे के दोनों तरफ पानी भरने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। वहां वाहन चलाने वालों को पता नहीं लगता है कि यहां पर गड्ढा है, जिसकी वजह से अक्सर यहां पर दुर्घटना होती रहती हैं। अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि कोई बड़ी दुर्घटना ना हो इसलिए वह धरना प्रदर्शन करके जिला प्रशासन का ध्यान इस समस्या की तरफ आकर्षित कर रहे हैं, ताकि इस रोड की मरम्मत जल्द से जल्द हो जाए। इस रोड के रखरखाव की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग के वर्ल्ड बैंक खंड के पास है। जल निगम को भी चाहिए कि इस सड़क की मरम्मत करें। यदि पीडब्ल्यूडी और जल निगम विभाग मिलकर इस सड़क की मरम्मत कर देते हैं तो वाहनों को निकलने में बहुत आसानी होगी। वरना यहां पर किसी भी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है क्योंकि यह हाईवे है, यह कई जिलों को जोड़ता है। इससे हजारों यात्री प्रतिदिन निकलते हैं। जिले का मुख्य मार्ग होने की वजह से इस सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द होना अति आवश्यक है। अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि कासगंज की जिलाधिकारी मेधा रूपम से जल्द ही मिलकर एक ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें यह मांग की जाएगी कि पीडब्ल्यूडी विभाग वर्ल्ड बैंक खंड और जल निगम मिलकर इस सड़क की मरम्मत कराएं।
#GYAPAN #DM #गंजडुंडवारा #soronlive24 #kasganj #धरना #sp

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *