यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता वैन से किया प्रचार प्रसार

यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता वैन से किया प्रचार प्रसार

आम जनमानस को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु किया प्रेरित

जागरूकता वैन को शहर के मुख्य चौराहों पर घुमाकर बांटे पंपलेट

दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने हेतु दिलाई शपथ

कासगंज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान माह 2025 के अंतर्गत यातायात नियमों के प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता वैन को मुख्य विकास अधिकारी सचिन यादव एवं एआरटीओ आर पी मिश्र ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन शहर के मुख्य चौराहों राज कोल्ड स्टोरेज, अमांपुर तिराहा, मिशन चौराहा, मालगोडाउन चौराहा, नदरई गेट चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, सोरों नगर, सोरों रेलवे क्रॉसिंग, नगरिया शुगर मिल आदि स्थानों पर भ्रमण करते हुए निकली। उक्त सभी स्थानों पर वैन द्वारा यातायात नियमों संबंधी पंपलेट का वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन चालकों को रोककर नियमों को पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई। इस दौरान सहायक परिवहन संभागीय अधिकारी आर पी मिश्र, यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह एवं अन्य प्रवर्तन अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *