गोष्ठी में पंपलेट बांट यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को किया जागरूक

गोष्ठी में पंपलेट बांट यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को किया जागरूक

यातायात नियमों का पालन करने पर दुर्घटनाओं और मृत्युदर में आएगी कमी

कासगंज। मंगलवार को जनपद के उप संभागीय कार्यालय परिसर में ई रिक्शा, ऑटो, टैक्सी, बस एवं ट्रक के वाहन स्वामियों और यूनियन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में वाहन स्वामियों को सड़क सुरक्षा संबंधी पंपलेट का वितरण का जागरूक किया गया। एआरटीओ आर पी मिश्र ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए वाहन स्वामियों को हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन चलते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, वाहन को ओवर स्पीड एवं नशे की हालत में न चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, अवैध पार्किंग एवं कोहरे के समय सावधानी बरतने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही जनपद वासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। एआरटीओ मिश्र ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें से करीब डेढ़ लाख से अधिक दुर्घटनाओं में मृत्यु हो जाती है। सर्वाधिक दुर्घटनाएं हेलमेट और सीट बेल्ट न लगने की स्थिति में होती हैं। यदि हम सभी यातायात नियमों का पालन करें तो इन दुर्घटनाओं की दर में निश्चित रूप से कमी आएगी।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *