
कासगंज:सोरों सूकर क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल हिन्दू हृदय सम्राट स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी की जन्म जयंती रेलवे रोड स्थित नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे के कैम्प कार्यालय पर मनाई गई। बाबू जी की तस्वीर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रध्दा सुमन अर्पित किए।पालिकाध्यक्ष ने कार्यक्रम सम्बोधित करते हुए कहा बाबू कल्याण सिंह सुशासन की प्रतिमूर्ति थे उनका सोरों से बहुत लगाव रहा उनके राष्ट्रवाद व रामभक्त वाली छवि हमको प्रेरणा देती रहेगी। नगर अध्यक्ष भाजपा श्री आदित्य दुबे काकोरिया ने कहा बाबू जी हमारे लिए पथप्रदर्शक रहेंगे ।एक सामान्य कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक का सफर उन्होंने तय किया।वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश चौधरी ने कहा कि बाबू जी ने राम मंदिर के लिए अपनी कुर्सी छोड़ने की तनिक देर नही लगाई। उन्होंने गुंडा माफिया राज खत्म करने के कई ठोस कदम उठाये ।कार्यक्रम का संचालन कवि मनोज भारद्वाज मधुवन ने किया।बैठक में संपूर्णानंद भारद्वाज रामगोविंद,महिला मोर्चा अध्यक्ष सान्त्वना पाराशर, अनिता उपाध्याय ,सविता गुप्ता ,आशा देवी,पप्पू गुप्ता ,कन्हैया लाल त्रिवेदी,सभासद रमाकांत तिवारी,राधाकृष्ण फरसेवार, राकेश सिंह ,अशर्फीलाल ,राहुल पचौरी,अमरदीप,बिट्टू बोस,राहुल पाठक,अतुल गुप्ता,राजा,गिरीश वार्ष्णेय,विशाल पाठक,अनुराग तिवारी,सचिन चौधरी,विष्णुकांत तिवारी विजय गोस्वामी, रवि दुबे,आशुतोष त्रिवेदी ,भोला तिवारी, राहुल पाठक, सौरव तिवारी,मनोज गुप्ता,आकाश महेरे व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

