सीएम से सोरों के प्राचीन चुलुकिया मंदिर कब्जा मुक्त कराने की मांग

(अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत किशोर दुवे)

(चार सौ साल पुराना है चुलुकिया
नृसिंह मंदिर)

(ब्राह्मण कल्याण सभा ने उठाई कब्जा मुक्त कराने की मांग)
सोरोंजी। कासगंज जनपद तीर्थ नगरी सोरों ग्राम होडलपुर निवासी प्रेमशंकर पुत्र डालचंद ने तीर्थनगरी सोरों के ग्राम होडलपुर में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित प्राचीन चुलुकिया
मंदिर पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत सीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि चुलुकिया बाबा नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर भगवान नरसिंह का था जो लगभग 400 साल पुराना है। इस मंदिर पर दबंगों ने अवैधानिक रूप से कब्जा कर मंदिर को नष्ट कर दिया है तथा प्रतिमा भी निकालकर फेंक दी है। वर्तमान में इस मंदिर में चाट पकौड़ी की दुकान खुली हुई है। प्रेमशंकर ने प्रशासन से इस मंदिर को कब्जामुक्त कराकर प्राचीन मंदिर के संरक्षण की मांग की है।
तीर्थ पुरोहित प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा भारत किशोर दुवे ने बताया कि यह प्राचीन चुलुकिया मंदिर नृसिंह जी का मंदिर है तीर्थ नगरी की धरोहर है इसी जगह चैतन्य महा प्रभु जी ने चुल्लू से पानी पिया था तभी से इस मंदिर को बंगाली भाषा में चुलुकिया मंदिर कहा जाने लगा यह मंदिर गौडीय संप्रदाय के अधीन आता है इस मंदिर की एक बगिया भी थी जिसमें बहुत अच्छे सुंदर फूलों की बगिया थी और एक हेड पंप भी था जिसे हमारे पिता स्व रामकिशोर दुवे सलोने द्वारा लगवाया गया था। जिला प्रशासन से हम मांग करते हैं कि प्राचीन धरोहर को कब्जा मुक्त कराया जाए।
ब्राह्मण कल्याण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडे ने ने कहा की पंचकोसी परिक्रमा मार्ग तीर्थ क्षेत्र धाम सोरोंजी के ग्राम होडलपुर नरसिंह भगवान चिलुकिया बाबा मंदिर कब्जे से मुक्त प्रशासन की प्राथमिकता होना चाहिए क्योंकि यह मंदिर लगभग 400 वर्ष पुराना है और इसका धार्मिक महत्व है यह मंदिर भगवान नरसिंह को समर्पित है जो भगवान विष्णु के चौथा अवतार हैं भगवान नरसिंह की पूजा करने से व्यक्ति को शक्ति और साहस मिलता है । ब्राह्मण कल्याण सभा के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर मंदिर को जल्द कब्जा मुक्त करने की मांग की है।
Author: Soron Live 24

