ग्राम पंचायत समूह द्वारा केयरटेकर को नहीं मिला दो साल से कोई भी भुगतान

ग्राम पंचायत जखा में एक बार फिर गड़बड़ झाले का आरोप

ग्राम पंचायत समूह द्वारा केयरटेकर को नहीं मिला दो साल से कोई भी भुगतान

अमांपुर। ग्राम पंचायत जखा के गांव चौपारा में दो वर्ष से केयरटेकर पद पर कार्य कर रही गरीब महिला बसंती देवी पत्नी राम निवास ने जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र कुमार से अपने भुगतान की गुहार लगाई है आपको बता दें पंचायत में शौचालय साफ सफाई के लिए रखे गए केयरटेकर को ₹6000 प्रति माह के हिसाब से मानदेय का भुगतान किया जाता है ग्राम पंचायत जखा के गांव चौपारा में केयरटेकर पद पर कार्य कर रही महिला को मानदेय का भुगतान नहीं मिल सका है जबकि जनपद स्तर से समिति को भुगतान किया जा चुका है पूरे मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने दोबारा से पत्र जारी कर सहायक विकास अधिकारी से तीन बिंदुओं पर जवाब मांगा है और स्पष्ट तौर पर हिदायत दी है कि सरकार प्रत्येक भुगतान के प्रति बेहद गंभीर है बेसहारा गरीब केयरटेकर महिला का भुगतान जल्द से जल्द कर जानकारी जनपद स्तर पर प्रेषित की जाए।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *