शहर के खुशी रेस्टोरेंट पर पुलिस ने मारा छापा,
मौके से कई आपत्तिजनक बस्तुएं और 5 लड़की और 4 लड़को को लिया गया हिरासत में

कासगंज। जनपद में एक रेस्टोरेंट पर पुलिस प्रशासन की टीम ने बुधवार को छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की। इसके साथ-साथ रेस्टोरेंट के ऊपर कमरों से 5 लड़कियां को और 4 लड़कों को भी हिरासत में लिया गया है। जिन्हे पुलिस ने थाने भेज दिया है, पुलिस इन सभी लोगों से पूछताछ करेगी।,
आपको बतादे कासगंज शहर के नदरई गेट स्थित बांकनेर पर खुशी रेस्टोरेंट है। जंहा स्थानीय लोगों के मुताबिक खुशी रेस्टोरेंट में कई अवैध कार्य लंबे समय से चल रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को नहीं थी। जैसे ही बुधवार को सूचना मिली तो सीओ सदर आंचल चैहान व सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने पुलिस टीम के साथ छापामार कार्रवाई कर दी। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट के कमरों से कई आपत्तिजनक बस्तुएं और 5 लड़कियों और चार लड़कों को हिरासत में लिया गया है। जिन्हे थाने भेजा गया है। अब इन सभी लोगों से पुलिस पूछताछ करेगी। कि आखिर रेस्टोरेंट की आड़ में कबसे यहा जिस्मफरोसी का धंधा चल रहा था। हिरासत में लिए गए लड़के और लड़कियां कहां के है। इसका पता नही चल सका है।
फोटो कैप्शन-खुशी रेस्टोरेंट पर छापामार कार्यवाही के दौरान रजिस्टर चैक करती सीओ सदर व सीओ सहावर साथ में कोतवाली प्रभारी।
फोटो संख्या–खुशी रेस्टोरेंट पर छापामार कार्यवाही के दौरान पकडी गई लडकियों को ले जाती पुलिस।
Author: Soron Live 24

