नोवा दूध फैक्ट्री से निकला केमिकल युक्त पानी नाले में होने से किसानों की फसलों में घुसा,
30 बीघा फसल बर्बाद होने का किसानों ने लगाया आरोप, की जिलाधिकारी से शिकायत।

कासगंज। जनपद के नगला भूड़ में नोवा दूध फैक्ट्री से छोड़े गया केमिकल युक्त पानी नाले में ओवर फ्लों होने के कारण किसानों की गेंहू और सरसों की 30 बीघा फसल में घुस गया, वहीं केमिकल युक्त पानी फसलों में घुसने से तीन किसानों की फसले खराब हो गई, वहीं किसानों ने नोवा दूध फैक्ट्री के खिलाफ कार्यवाई और फसलों के मुआवजे के लिए जिलाधिकारी कासगंज से शिकायत की है,
कासगंज जनपद की तहसील कासगंज क्षेत्र के नगला भूड़ के किसान इन दिनों नजदीक में स्थित नोवा दूध फैक्ट्री से बेहद परेशान है, किसानों का आरोप है की नोवा दूध फैक्ट्री से रात में केमिकल का पानी नाले में अधिक मात्रा में छोड़ा जाता है। और नाला ओवर फ्लो हो जाता है। जिसके चलते केमिकल का पानी किसानों के खेतोँ में भर जाता है। जिससे किसानों की फसले खराब हो जाती है। और सोमवार को भी नोवा फैक्ट्री ने केमिकल का पानी अधिक मात्रा में नाले में छोड़ा जिससे नगला भूड़ के तीन किसान मुकेश की 12 बीघा और किसान जय प्रकाश की 10 बीघा और किसान नेत्रपाल की 8 बीघा गेंहू सरसों की फसल में पानी भर गया। जिससे किसानों। की फसल खराब हो गई। वहीं किसानों ने शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन पर नोवा दूध फैक्ट्री पर कोई कार्यवाई नही करने का आरोप लगाया है। अब पीड़ित किसान शासन और प्रशासन से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग कर रहे है। वहीं पीड़ित किसानों ने कार्यवाई के लिए डीएम कासगंज से मामले की शिकायत की है।
फोटो-खेतों में गये नोवा दूध फैक्ट्री से निकला केमिकल युक्त पानी को देखते ग्रामीण।
Author: Soron Live 24

